चटपटी चाट मीठी बात

आज कल सभी को घर मे रहना पड़ रहा है ,जो कि एक आवश्यक जिम्मेदारी है।मगर घर मे सबका एक साथ उपस्थित होना और फिर मीठी यादो का दौर सुरु होना क्या बताऊँ कभी आंखों में पानी कभी होठो पे हंसी ला देता है।और कभी कभी माहौल को दमदार बनाने केलिए एक मजेदार नास्ते की भी जरूरत पड़ जाती है मगर बाहर तो निकलना नई है तो क्या बनाये की घर मे सब खुश हो जाये ।और तनाव के इस माहौल में कुछ कमी आजाये।तो मैने सोचा है कि क्योना इन मीठी बातो के साथ चटपटी चाट बनाई जाए
इडली की चाट
इसे बनाना बहुत आसान था
मेने एक कटोरी सूजी में घर का जमाया आधा कटोरी दहि डाला आधा चम्मच ईनो डाला दोनों को खूब फेंट कर 
इडली का बेटर बना लिया 
ओर अपने चौबीस सांचे वाली इडली के सांचे में चौबीस इडली बनाई
अब इन इडली में राई जीरे का तड़का लगा कर 
थोड़ी सी चिली सॉस ओर टॉमेटो सॉस भी ऊपर से डाल दी
कसम से इतनी टेस्टी चाट बनी साम को महाभारत देखते देखते सबने 
बड़े सोक से खाई तो आप भी बनिये ओर अपने घर में भी चटपटी
चाट पर मीठी बात का मजा लीजिये

Comments

Popular posts from this blog

एक उभरते हुए लेखक की कहानी

इज्जत

साफ हुआ पतित पावनी गंगा का जल